
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को जयपुर विमानतल पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आईटी सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। टीआईई समिट से मध्यप्रदेश और राजस्थान के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश भी सभी सेक्टर में विकास कार्यों को गति देते हुए भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश और राजस्थान भाई-भाई हैं। दोनों राज्य अपनी साझा विरासत का संरक्षण करते हुए साझा विकास के लिए निरंतर प्रगतिशील हैं। तकनीक के इस समय में आईटी का विशेष महत्व है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दोनों राज्यों में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें, इस उद्देश्य से स्टार्ट-अप, इनोवेटर्स और उद्योगपतियों से संवाद के लिए जयपुर में टीआईई ग्लोबल समिट आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने राजस्थान के साथ वर्षों पुराने विवाद को खत्म कर पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

