रविवार, 20 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- समय का सदुपयोग करते हुए सत्कर्म करना हमारे हाथ

20 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- समय का सदुपयोग करते हुए सत्कर्म करना हमारे हाथ
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मनुष्य के हाथ में न जन्म लेना है और न ही शरीर छोड़ना, लेकिन जीवन में मिले समय का सदुपयोग करते हुए सत्कर्म करना हमारे हाथ में है। भगवान महावीर ने त्याग, संयम, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाया है। प्रत्येक प्राणी के प्रति दया और करुणा का भाव रखते हुए सभी को आनंदपूर्वक साथ रहने का प्रयास करना चाहिए।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को माधवनगर क्षेत्र में श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्रीसंघ एवं उपाश्रय ट्रस्ट के नवीन उपाश्रय भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जीवन में समाज और व्यवस्था दोनों आवश्यक हैं। रिश्ते-नातों की भी एक निर्धारित अवधि होती है, इसलिए हमें मिले समय में संसार के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए।


मुख्यमंत्री ने श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर में भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और नवीन उपाश्रय भवन के निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया। उन्होंने समाजजनों को भवन निर्माण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, ओम जैन, जगदीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें