शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुरैना में पुनर्वास केंद्र और उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, दिव्यांग बच्चों का बढ़ाया उत्साह

16 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुरैना में पुनर्वास केंद्र और उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, दिव्यांग बच्चों का बढ़ाया उत्साह
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र और उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। पुनर्वास केंद्र में उन्होंने दिव्यांगजनों के उपचार, चिकित्सा और पुनर्वास सुविधाओं का जायजा लिया तथा बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।


मुख्यमंत्री ने न्यूरोलॉजिकल पुनर्वास, बाल पुनर्वास, शिशु एवं बाल चिकित्सा उपचार और विद्युत चिकित्सा कक्षों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं बच्चों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से बनाई गौशाला की पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण भी वितरित किए।


इसके बाद मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान और गुरुत्वाकर्षण पर चर्चा की। उन्होंने प्रयोगशाला और विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें