बुधवार, 10 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर गुफा मंदिर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, हनुमान चालीसा और प्रार्थना कार्यक्रम में हुए शामिल

10 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर गुफा मंदिर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, हनुमान चालीसा और प्रार्थना कार्यक्रम में हुए शामिल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को राजधानी स्थित गुफा मंदिर पहुंचे। हनुमान चालीसा और प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेशवासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आज़ादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है। वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबे समय तक कार्य किया है। यह सभी देशवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी जनता के हित में एकजुटता के साथ कार्य करते हैं। वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ भारत को दुनिया में नंबर-1 देश बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आंतरिक रूप से सुरक्षित है, और सीमा से बाहर भी दुश्मनों के दांत खट्टे कर भारतीय सेना ने अपनी सामर्थ्य सिद्ध की है। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद आलोक शर्मा, रविन्द्र यति तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


पीएम मोदी सादगीपूर्ण जीवनशैली के साथ देश सेवा में समर्पित


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सादगीपूर्ण जीवनशैली के साथ देश सेवा में समर्पित हैं। उन्होंने देश के 25 करोड़ लोगों को मकान दिलवाए, 80 करोड़ नागरिकों को निशुल्क अनाज वितरित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के भीतर जनसेवा और सीमा पर सामरिक सुरक्षा सशक्त हुई है।


पवित्र गीता में बताए कर्मवाद के सिद्धांत पर करते हैं काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी पवित्र गीता में बताए कर्मवाद के सिद्धांत पर काम करते हैं। उन्होंने अपने कार्यों से पृथ्वी पर अपने जन्म को सार्थक किया है। गरीब परिवार में जन्मे पीएम मोदी आज देश के गरीब परिवारों के लिए एक आदर्श हैं। देश में एक नए संकल्प का वातावरण है। उनके नेतृत्व में सबको अवसर मिलता है। प्रदेशवासी अपने जीवन में संकल्प लें, संघर्ष करें और आगे बढ़ें।

 

पीएम मोदी का मध्यप्रदेश को लगातार मिल रहा आशीर्वाद 

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने विगत वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, डिजीटल नवाचार और इन्फ्रास्ट्रक्टर निर्माण में अभूतपूर्व उपलब्धियां दर्ज की हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मन में गरीब, किसान, नारी सशक्तिकरण और युवाओं के गहरी संवेदना हैं। मध्यप्रदेश को हर पल उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त हो रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें