
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन के हामूखेड़ी शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित "हर क्षमता को उड़ान कार्यक्रम" मैं शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ईश्वर हर बच्चे को किसी न किसी विशेष गुण के साथ इस धरती पर भेजता है। इन बच्चों की बनाई कलाकृतियों को देखकर वह आश्चर्यचकित हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इन विशेष क्षमता वाले बच्चों को सहानुभूति नहीं, समान अवसर और प्रेम देकर इनमें छिपी प्रतिभा को पहचानकर, निखारकर और उड़ान देना हम सब का कर्त्तव्य है। सभी बच्चे ईश्वर के सबसे प्रिय और करीबी हैं। परम पिता परमेश्वर ने सभी को दिव्य शक्तियों का भंडार दिया है। ईश्वर ने उनको अलग सामर्थ्य और संकल्प शक्ति दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ाने और उनकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विशेष ध्यान देकर कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार, शिक्षक और शासन एक साथ कदम बढ़ाकर दिव्यांग बच्चों के पढ़ने और आगे बढ़ने का संकल्प पूरा कर रहे हैं। वह यहां औपचारिक कार्यक्रम के लिए नहीं बल्कि इन प्यारे मासूमों बच्चों के आत्मबल, साहस और दिव्यता से भरे संसार से जुड़ने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्कूल कैंपस में पेंटिंग्स और विभिन्न उत्पादों में बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता झलक देखने को मिली है। इस पल ने उन्हें भावुक भी किया और छात्रों की कल्पना शक्ति ने गर्व से भी भर दिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

