
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में विशाल पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे।
किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित इस सम्मेलन में उन्नत नस्ल के पशुओं और आधुनिक कृषि तकनीकों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और बेहतर पशु प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन में ग्रामीण संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।
कन्हैया लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ और घुड़दौड़ का आयोजन होगा। आयोजन का उद्देश्य किसानों और पशुपालकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, उन्नत पशुपालन के प्रति जागरूक करना और कृषि एवं पशुधन आधारित आय के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

