शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे ₹2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, 260 गांवों को मिलेगा लाभ

24 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे ₹2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, 260 गांवों को मिलेगा लाभ
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार जिले के सरदारपुर स्थित खेल परिसर में 2,387.60 करोड़ रुपये की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। परियोजना के तहत धार और झाबुआ जिले के 260 गांवों की कुल 57,422 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।


परियोजना से धार जिले की सरदारपुर तहसील के 66 गांवों की 25,422 हेक्टेयर भूमि और झाबुआ जिले के 194 गांवों की 32,000 हेक्टेयर भूमि लाभान्वित होगी। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। परियोजना में भूमिगत पाइप नहर प्रणाली अपनाई गई है।


 इसके माध्यम से 2.5 हेक्टेयर चक तक 20 मीटर दबावयुक्त जल उपलब्ध कराया जाएगा। किसान ड्रिप और स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई कर सकेंगे। इससे पानी के अधिक उपयोगी इस्तेमाल में मदद मिलेगी और खेतों को समतल करने की जरूरत भी नहीं होगी।


नर्मदा नदी से होगा जल का उद्वहन

योजना के तहत धार जिले की कुक्षी तहसील के चंदनखेड़ी गांव में नर्मदा नदी से 186.62 मिलियन घन मीटर पानी उठाने का प्रस्ताव है। परियोजना के संचालन के लिए 102.30 मेगावाट बिजली की आवश्यकता निर्धारित की गई है। झाबुआ जिले में झाबुआ तहसील के 108, थांदला के 39, मेघनगर के 28, रामा के 12, पेटलावद के 6 और राणापुर तहसील के एक गांव को परियोजना से लाभ मिलेगा। योजना से दोनों जिलों के कृषि क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा का विस्तार होने की उम्मीद है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें