शनिवार, 12 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को जारी करेंगे लाड़ली बहना की 40वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपए

12 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को जारी करेंगे लाड़ली बहना की 40वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपए
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की मासिक सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।


सितंबर की किस्त के बाद योजना के तहत जून 2023 से अब तक महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी। जून 2023 में शुरू हुई योजना के तहत शुरुआत में महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये और नवंबर 2025 से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।


सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 900 रुपये प्रतिमाह पाने वाली पात्र महिलाओं को भी योजना के प्रावधानों के अनुसार अंतर की राशि दी जा रही है। जून 2023 से अगस्त 2026 तक 39 नियमित किस्तों का भुगतान हो चुका है। सितंबर की किस्त 40वीं नियमित किस्त होगी। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, 2024, 2025 और 2026 में महिलाओं को 250 रुपये की विशेष सहायता भी दी गई।


2026-27 में 23,882.81 करोड़ रुपए का बजट

जून 2023 से अगस्त 2026 तक योजना के तहत 63,560.90 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में पहुंचाए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर तक योजना पर 11,300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जबकि पूरे वित्तीय वर्ष के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।


आगर मालवा को 253 करोड़ के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगर मालवा में 225 करोड़ रुपये से अधिक के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 28 करोड़ रुपये से अधिक के 17 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। यानी जिले को कुल 253 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें