मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम डॉ. मोहन यादव कल जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त

13 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ. मोहन यादव कल जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में सिंगल क्लिक से योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में 1,500 रुपये प्रति महिला के दर से राशि जारी की जाएगी।


लाड़ली बहना योजना के तहत जून 2023 में पहली किस्त जारी की गई थी। सितंबर 2026 तक 40 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब 14 अक्टूबर को 41वीं किस्त जारी होगी। इसके अलावा अगस्त 2023, 2024, 2025 और 2026 में पात्र महिलाओं को 250-250 रुपये की विशेष सहायता भी दी गई है। योजना के तहत सामान्य पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह 1,500 रुपये, जबकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली पंजीकृत पात्र महिलाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार 900 रुपये मासिक सहायता दी जाती है। 


136 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

सम्मेलन में मुख्यमंत्री कुल 14,415.93 लाख रुपये की लागत के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें 68 कार्यों का लोकार्पण और 68 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कुल 136 विकास कार्यों में 8,731.55 लाख रुपये की लागत के 68 कार्यों का लोकार्पण और 5,684.41 लाख रुपये की लागत के 68 कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है।


बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 46 कार्यों का भूमिपूजन

बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 5,906.99 लाख रुपये की लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण और 3,225.22 लाख रुपये के 46 कार्यों का भूमिपूजन होगा। वहीं, मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,824.56 लाख रुपये के 50 कार्यों का लोकार्पण तथा 2,459.16 लाख रुपये के 22 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें