
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाएं और इसके प्रति लोगों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर उन्होंने खुद भी पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी से प्रदेशव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान’ का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पेड़-पौधे, नदियां, पर्वत और वन्य जीव हमारे जीवन के आधार हैं। भारतीय परंपरा ने हमें प्रकृति के साथ रहने का मार्ग दिखाया है। इसलिए उन्होंने स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने और जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया है।।
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने लगाया नीम का पेड़
विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को मंत्रालय वल्लभ भवन परिसर में नीम का पेड़ लगाया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण दिवस की बधाई दी और पर्यावरण की रक्षा करने और अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने भी आंवले का पौधा लगाया। इस अवसर पर मंत्रालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

