गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

‘कांग्रेस पर सीएम मोहन का वार: 'पप्पू की चप्पू-टप्पू बंद' — बिरसा मुंडा जयंती से गरजा मंच!

15 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
‘कांग्रेस पर सीएम मोहन का वार: 'पप्पू की चप्पू-टप्पू बंद' — बिरसा मुंडा जयंती से गरजा मंच!

‘कांग्रेस पर सीएम मोहन का वार: 'पप्पू की चप्पू-टप्पू बंद' — बिरसा मुंडा जयंती से गरजा मंच!

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। बिहार चुनाव नतीजों पर तंज कसते हुए सीएम बोले — “वोट के अधिकार को लेकर बिहार को कितना बदनाम कर दिया था कांग्रेस ने… लेकिन कल जोरदार झाड़ू लगी है। जनता चाहती है — इस राजकुमार को घर भेजना पड़ेगा। पप्पू की चप्पू-टप्पू सब बंद होने वाली है।” बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में सीएम के तेवर बेहद आक्रामक रहे।


आलीराजपुर में बिरसा मुंडा और छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का लोकार्पण

सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह 11:25 बजे आलीराजपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बिरसा मुंडा और वीर योद्धा छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा,  “कांग्रेस ने कभी छीतू सिंह किराड़ को याद नहीं किया। 1882 में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 7 हजार आदिवासियों की फौज तैयार की थी।” उन्होंने आदिवासी नायकों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के गौरव को नए आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।


अब रुख जबलपुर का — 50 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल

आलीराजपुर से सीएम यादव जबलपुर रवाना हुए, जहां सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में ‘जनजातीय गौरव मेला’ का आयोजन किया गया है। इस विशाल आयोजन में 50 हजार से अधिक जनजातीय भाई-बहनों के शामिल होने की उम्मीद है।


पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जनता को संबोधित करेंगे। राज्यपाल मंगू भाई पटेल, आदिवासी मंत्री विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित कई बड़े नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।


महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को मिलेगा सम्मान

जनजातीय गौरव दिवस के मंच पर मुख्य आकर्षण होंगी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य क्रांति गौड़।

 छतरपुर जिले की घुवारा निवासी क्रांति ने वर्ल्ड कप में 9 विकेट झटके थे। सीएम मोहन यादव पहले ही 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा कर चुके हैं और आज उन्हें मंच से सम्मानित करेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें