शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम मोहन बोले - ‘अगर सरदार पटेल के हाथों में नेतृत्व होता, तो भारत चीन-अमेरिका के समकक्ष होता’, खंडेलवाल ने कहा, ‘2047 तक विकसित भारत का सपना पटेल की एकता से ही पूरा होगा’

11 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम मोहन बोले - ‘अगर सरदार पटेल के हाथों में नेतृत्व होता, तो भारत चीन-अमेरिका के समकक्ष होता’, खंडेलवाल ने कहा, ‘2047 तक विकसित भारत का सपना पटेल की एकता से ही पूरा होगा’

सीएम मोहन बोले - ‘अगर सरदार पटेल के हाथों में नेतृत्व होता, तो भारत चीन-अमेरिका के समकक्ष होता’, खंडेलवाल ने कहा, ‘2047 तक विकसित भारत का सपना पटेल की एकता से ही पूरा होगा’

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को भोपाल के वल्लभ उद्यान स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क से “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य के साथ यूनिटी मार्च को संबोधित कर रवाना किया। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।


सरदार पटेल ने विविधता को एकता में पिरोया : सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा, “आधुनिक भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अनेकों रियासतों को एक सूत्र में जोड़ते हुए अखंड भारत की नींव रखी। आज भारत जिस मजबूती के साथ खड़ा है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका पटेल की है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर आजादी के बाद सरदार पटेल के हाथों में देश का नेतृत्व होता, तो “भारत आज चीन और अमेरिका के समकक्ष खड़ा होता।”  सीएम यादव ने इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कटहल और आम के पौधे भी रोपे।


सरदार पटेल ने देश को एक किया: हेमंत खण्डेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा, “सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को मिलाकर भारत को एक किया। अगर उस दौर में उनके हाथों में नेतृत्व होता, तो देश और आगे बढ़ता। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अखंड भारत और राष्ट्रीय एकता के संकल्प से अवगत कराने के लिए यह अभियान जारी है।


देशभक्ति की धुनों के बीच ‘वंदे मातरम’

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, जबकि पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की धुनें बजाई गईं। आसमान में तिरंगे बैलून छोड़े गए और सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” का गायन हुआ। 2 हजार से अधिक युवाओं ने इस यूनिटी मार्च में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें