मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

इंदौर हादसे पर बोले सीएम मोहन यादव – एक भी जान जाना दुखद, मृतकों का आंकड़ा अभी अंतिम नहीं; ‘जी राम जी योजना’ से मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

07 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इंदौर हादसे पर बोले सीएम मोहन यादव – एक भी जान जाना दुखद, मृतकों का आंकड़ा अभी अंतिम नहीं; ‘जी राम जी योजना’ से मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

इंदौर हादसे पर बोले सीएम मोहन यादव – एक भी जान जाना दुखद, मृतकों का आंकड़ा अभी अंतिम नहीं; ‘जी राम जी योजना’ से मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। इंदौर में हुई दर्दनाक घटना को लेकर आ रहे अलग–अलग आंकड़ों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि सरकार किसी भी परिवार को अनदेखा नहीं करेगी। उन्होंने भावुक लहजे में कहा – “एक भी व्यक्ति की मौत अत्यंत कष्टकारी है। चाहे संख्या एक हो या सौ, सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।” सीएम ने यह बात बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कही, जहां उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद थे।


मृतकों की संख्या को लेकर क्यों बन रहा भ्रम?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि फिलहाल प्रशासन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतकों की संख्या तय की है, लेकिन यह आंकड़ा अंतिम नहीं माना जा सकता। नगर निगम के जरिए भी मृत्यु पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है, जिससे वास्तविक संख्या सामने आएगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही पंजीयन से सही आंकड़ा सामने आएगा, राज्य सरकार सभी मृतकों के परिजनों को नियमानुसार राहत राशि प्रदान करेगी। सीएम के शब्दों में – “यह घटना अत्यंत दुखद है, सरकार हर पल प्रभावितों के साथ है।”


‘जी राम जी योजना’ को लेकर एमपी सरकार की बड़ी तैयारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जी राम जी योजना’ पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की चार प्रमुख जातियां तय की हैं – गरीब, किसान, युवा और महिलाएं – और सरकार की सारी योजनाएं इन्हीं वर्गों के सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं। सीएम ने ऐलान किया क, 2026 को मध्यप्रदेश में ‘किसान वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। 2027 को ‘युवा वर्ष’ घोषित करने की तैयारी है। किसानों की समस्याओं पर ठोस नीति बनाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाएगी, जिसमें अन्य राज्यों के कृषि विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा।


क्या है ‘जी राम जी योजना’? मजदूरों को मिलेंगे 125 दिन का काम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ‘जी राम जी योजना’ रोजगार आधारित योजना है, जिसके तहत मजदूरों को साल में 125 दिन का काम दिया जाएगा।


योजना की प्रमुख बातें:

योजना में 60% राशि केंद्र सरकार और 40% राज्य सरकार देगी।

केंद्र सरकार ने इसे 6 महीने के भीतर अधिसूचित करने के निर्देश दिए हैं।

नोटिफिकेशन जारी होने तक मजदूरी दरें मनरेगा की मौजूदा दरों पर आधारित रहेंगी।

मजदूरी की नई दरें बाद में केंद्र सरकार तय करेगी।

इसमें जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।


कांग्रेस पर हमला: ‘भ्रम फैला रही है विपक्ष’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस इस योजना को लेकर जनता में भ्रम फैला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘जी राम जी योजना’ किसानों और मजदूरों दोनों के हित में है। उन्होंने कहा, “जब खेती का मौसम होगा, तब किसान अपने खेतों में काम करेंगे। जब मजदूरी के काम उपलब्ध होंगे, तब किसान और मजदूर दोनों को रोजगार मिलेगा। जरूरत के मुताबिक ही काम कराया जाएगा।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें