
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदेश की बागडोर संभाले आज दो साल पूरा हो गया है। अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और सरकारी कामकाज का पूरा लेखा-जोखा जनता के सामने रखने की तैयारी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री 12 दिसंबर को अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर सकते हैं।
बतौर मुख्यमंत्री—सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे CM
मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भाजपा घोषणा-पत्र में की गई उपलब्धियों का ब्यौरा जनता के सामने पेश करेंगे। इस दौरान वे बताएंगे की- किन योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई, कहाँ कार्य पूरे हो चुके हैं और किन क्षेत्रों में अभी काम जारी है
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, कृषि—हर क्षेत्र की रिपोर्ट साझा करेंगे
मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पिछले दो वर्षों में की गई प्रमुख पहलों और विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट देंगे। इसमें शामिल होंगे— शिक्षा क्षेत्र में सुधार और नई पहलें स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सड़कों और आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य, कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रम और सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रगति, इसके साथ यह भी बताया जाएगा कि आगे सरकार किन नई योजनाओं को लागू करने जा रही है।
कल होगा ग्रीन लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव 2025 का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्रीन लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव 2025 का शुभारंभ भी बुधवार को करेंगे। इस कॉन्क्लेव में— नीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक पर चर्चा होगी, प्रदेश में हरित परिवहन को गति देने पर फोकस रहेगा और इलेक्ट्रिक वाहनों का फ्लैग-ऑफ कर इसकी शुरुआत की जाएगी। यह आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

