सोमवार, 06 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

ग्वालियर में आज किसानों से संवाद करेंगे CM डॉ. मोहन यादव, 49 करोड़ की हाईटेक नर्सरी परियोजना का करेंगे भूमिपूजन

06 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ग्वालियर में आज किसानों से संवाद करेंगे CM डॉ. मोहन यादव, 49 करोड़ की हाईटेक नर्सरी परियोजना का करेंगे भूमिपूजन
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। ग्वालियर में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कृषि और उद्यानिकी से जुड़े कार्यक्रमों पर केंद्रित दौरा प्रस्तावित है। वे शाम 5 बजे संभाग स्तरीय उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन में भाग लेकर किसानों से सीधे बातचीत करेंगे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्राकृतिक और उन्नत खेती करने वाले किसानों का सम्मान भी करेंगे। साथ ही कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और हितलाभ वितरण भी किया जाएगा।


ग्वालियर में होगा उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन

मुख्यमंत्री राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित संभाग स्तरीय उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे होगी।


सफल किसानों से करेंगे सीधा संवाद

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री उन्नत और प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों से अनुभव साझा करेंगे। बेहतर कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित भी किया जाएगा।


49 करोड़ की हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन का भूमिपूजन.

कार्यक्रम में शहर के लिए प्रस्तावित 49 करोड़ रुपये की लागत वाली हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन परियोजना का भूमिपूजन भी होगा।


कुल परियोजना लागत: 49 करोड़ रुपये


पहले चरण के लिए स्वीकृति: 13 करोड़ रुपये


कृषि प्रणाली से जुड़ी नई इकाई का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री समन्वित कृषि प्रणाली एवं बहुस्तरीय कृषि पद्धति इकाई का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग की PMFME योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया जाएगा।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें