सोमवार, 05 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

जबलपुर में CM मोहन यादव ने अचानक रुकवाया काफिला, आम लोगों के बीच पी चाय और मुफ्त कोचिंग देने वाले युवा को सम्मानित किया

05 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जबलपुर में CM मोहन यादव ने अचानक रुकवाया काफिला, आम लोगों के बीच पी चाय और मुफ्त कोचिंग देने वाले युवा को सम्मानित किया
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रोटोकॉल से अलग सहज अंदाज दिखाया। बरेला में काफिला रुकवाकर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चाय पी।


मंडला में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से लौटते समय मुख्यमंत्री बरेला में शारदा माता मंदिर के सामने अग्रवाल होटल पहुंचे। बाद में सन राइज फैमिली ढाबे पर भी रुके और बच्चों को मुफ्त कोचिंग देने वाले युवा मयंक साहू को सम्मानित किया।


स्वागत के बीच अचानक रुक गया सीएम का काफिला

मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से जबलपुर आने की जानकारी मिलते ही बरेला में बड़ी संख्या में लोग शारदा माता मंदिर के सामने पहुंच गए थे। लोगों के स्वागत के बीच मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और सड़क किनारे स्थित अग्रवाल होटल पहुंच गए। उन्होंने आम लोगों के बीच बैठकर चाय पी।


दुकान संचालक से की बातचीत, खुद दिए चाय के पैसे

चाय के दौरान मुख्यमंत्री ने दुकान संचालक से बातचीत की। चाय पीने के बाद उसका भुगतान भी उन्होंने स्वयं किया। इस मौके पर भाजपा जबलपुर नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और भाजपा दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


सन राइज फैमिली ढाबे पर भी लिया चाय का स्वाद

बरेला में मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव सन राइज फैमिली ढाबा रहा। यहां भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल और विधायक नीरज सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री कृष्ण शेखर सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने ढाबे पर भी चाय पी और वहां काम करने वाली सास-बहू आरती दुबे और सुरभि दुबे से बातचीत की।


परिवार का हाल जाना, ढाबे के काम की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने आरती दुबे और सुरभि दुबे से उनके परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ढाबे के संचालन और कामकाज को लेकर भी उनसे बातचीत की। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


मुफ्त कोचिंग देने वाले मयंक साहू का सम्मान

मुख्यमंत्री ने बरेला के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग देने वाले युवा मयंक साहू को भी सम्मानित किया। उन्होंने मयंक को शाल ओढ़ाकर उसके सामाजिक कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए मुफ्त मार्गदर्शन देना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें