शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम मोहन यादव ने गिनाई बजट की खासियत, बोले - यह बजट ‘GYAN’ की सोच पर आधारित

18 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम मोहन यादव ने गिनाई बजट की खासियत, बोले - यह बजट ‘GYAN’ की सोच पर आधारित

सीएम मोहन यादव ने गिनाई बजट की खासियत, बोले - यह बजट ‘GYAN’ की सोच पर आधारित

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट आज बुधवार को विधानसभा में पेश हो चुका है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किए गए इस बजट में सरकार ने विकास, कृषि, उद्योग और आधारभूत सुविधाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे आने वाले वर्षों के विकास का रोडमैप बताते हुए प्रदेश को तेज़ गति से आगे बढ़ाने की बात कही।


‘GYAN+I’ मॉडल पर आधारित विकास की योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट ‘GYAN’ की सोच पर आधारित है, जिसमें ‘I’ यानी इंडस्ट्री को जोड़कर प्रदेश को ज्ञान और उद्योग आधारित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है और यह बजट उसी दिशा में मजबूत कदम है।


सिर्फ एक साल नहीं, दो साल की विकास रूपरेखा

बजट पेश होने के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम मोहन यादव ने बताया कि यह केवल वार्षिक बजट नहीं बल्कि अगले दो वर्षों के विकास का विज़न भी है। सरकार का उद्देश्य ‘समृद्ध, सुखद, संपन्न और संस्कृतिमय मध्य प्रदेश’ के लक्ष्य को जमीन पर उतारना है।


मंजरे-टोले तक सड़कें, नई ‘द्वारका योजना’ की शुरुआत

प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सरकार ने मंजरे-टोले तक सड़कों के विस्तार का बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए 21,630 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं ‘द्वारका योजना’ नाम से नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इससे गांवों तक विकास की पहुंच और तेज़ होगी।


देश का पहला रोलिंग बजट और कृषि पर खास ध्यान

मुख्यमंत्री के अनुसार यह देश का पहला रोलिंग बजट है, जिसमें आगामी दो वर्षों की योजना को शामिल किया गया है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस साल को कृषि के नाम समर्पित करते हुए किसान कल्याण के लिए 1.15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रावधान किया गया है।


बिना टैक्स बढ़ाए विकास, 30% ग्रोथ का दावा

सीएम ने बताया कि राज्य लगभग 30 प्रतिशत की ग्रोथ दर के साथ आगे बढ़ रहा है। पूंजीगत व्यय को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया गया है और आम जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा राज्य है, जिससे विकास की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।


पर्यटन और धार्मिक स्थलों को मिलेगा बढ़ावा

सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री के अनुसार अब तक साढ़े 13 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्य प्रदेश आ चुके हैं और धार्मिक पर्यटन को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


वन्यजीव संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि आठ नए चीते जल्द ही मध्य प्रदेश लाए जाएंगे और जंगली भैंस को फिर से बसाने की तैयारी भी चल रही है। वहीं लाड़ली बहना योजना सहित महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बजट में पर्याप्त राशि रखी गई है, ताकि महिला हितैषी योजनाओं को मजबूती मिल सके।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें