शनिवार, 13 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

CM मोहन यादव करेंगे मंत्रियों के साथ मंथन, विभागों के रोडमैप पर होगा फैसला, अफसरों को भी बुलावा

13 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM मोहन यादव करेंगे मंत्रियों के साथ मंथन, विभागों के रोडमैप पर होगा फैसला, अफसरों को भी बुलावा
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब विभागीय समीक्षा और मंत्रियों से वन-टू-वन बैठकों के बाद अगला बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। जल्द ही सभी मंत्रियों के साथ एक मंथन बैठक होगी, जिसमें विभागों के तय लक्ष्यों और उन्हें समय पर पूरा करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक भोपाल या किसी अन्य स्थान पर आयोजित की जा सकती है। बैठक में सरकार की प्राथमिक योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।


मंत्रियों के रोडमैप पर होगी विस्तृत चर्चा

पिछले करीब एक महीने में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर उनके विभागों की समीक्षा की थी। इस दौरान मंत्रियों ने विभागीय उपलब्धियों के साथ भविष्य की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की। अब इन्हीं प्रस्तावों को लेकर सामूहिक मंथन होगा, ताकि तय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जा सके।


भोपाल में होगी कलेक्टर-कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कलेक्टर-कमिश्नर और आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस की तैयारियां भी शुरू की जाएं। यह सम्मेलन भोपाल में आयोजित होगा, जहां प्रदेशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और शासन की प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें