शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

CM Mohan Yadav Gujarat Visit: दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन भुज से जूनागढ़ और वडोदरा तक व्यस्त कार्यक्रम

02 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM Mohan Yadav Gujarat Visit: दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन भुज से जूनागढ़ और वडोदरा तक व्यस्त कार्यक्रम

CM Mohan Yadav Gujarat Visit: दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन भुज से जूनागढ़ और वडोदरा तक व्यस्त कार्यक्रम

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का दूसरा और अहम दिन है। उद्योग, निवेश और आपसी सहयोग को लेकर यह दौरा खास माना जा रहा है। आज मुख्यमंत्री सुबह भुज से निकलकर जूनागढ़ और फिर वडोदरा पहुंचेंगे, जहां वे उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे।


भुज से जूनागढ़ की उड़ान, स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत

मुख्यमंत्री आज भुज एयरपोर्ट से जूनागढ़ के भालछेल हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विकास और आपसी सहयोग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।


वडोदरा में निवेशकों से सीधा संवाद

जूनागढ़ के बाद मुख्यमंत्री वडोदरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे आयोजित इंटरएक्टिव सेशन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़े निवेशक और उद्योगपति शामिल होंगे, जिनसे मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास को लेकर संवाद करेंगे।


रात 9:30 बजे भोपाल वापसी

वडोदरा में कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव वडोदरा से भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे। उनका विमान रात करीब 9:30 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें