शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम मोहन यादव की हाईटेक ई-कैबिनेट बैठक आज, मार्च में होगी पहली कृषि कैबिनेट

03 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम मोहन यादव की हाईटेक ई-कैबिनेट बैठक आज, मार्च में होगी पहली कृषि कैबिनेट

सीएम मोहन यादव की हाईटेक ई-कैबिनेट बैठक आज, मार्च में होगी पहली कृषि कैबिनेट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है, जिनका असर सीधे प्रदेश की विकास योजनाओं और किसानों से जुड़ी नीतियों पर पड़ेगा।


हाईटेक हुई MP सरकार की ई-कैबिनेट

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट अब पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। सभी मंत्री टैबलेट के जरिए मीटिंग में प्रस्ताव देखते और मंजूर करते हैं, यानी पूरी प्रक्रिया पेपरलेस हो गई है।

मोहन सरकार की पहली ई-कैबिनेट 13 जनवरी 2026 को हुई थी। ई-कैबिनेट एप्लिकेशन से फाइलें, फैसले और पुराने निर्णयों का पालन प्रतिवेदन एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहता है, जिससे समय की बचत और फैसलों पर तेजी से अमल संभव हो रहा है।


मार्च से शुरू होगी प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट

राज्य सरकार ने साल 2026 को कृषि वर्ष घोषित किया है। इसी कड़ी में मार्च महीने से प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत निमाड़ अंचल से होगी और पहली कृषि कैबिनेट खरगोन या खंडवा जिले में आयोजित की जाएगी।


किसानों और पशुपालकों को मिलेगा बड़ा फायदा

कृषि कैबिनेट में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए जाएंगे।

सबसे खास प्रस्ताव यह रहेगा कि मध्य प्रदेश के पशुपालक किसानों को ब्राजील में प्रशिक्षण दिलाने की योजना को मंजूरी दी जाएगी, जिससे आधुनिक पशुपालन तकनीक सीखकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें