गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

CM मोहन यादव की बड़ी कैबिनेट बैठक आज! 32 शहरों में नए फायर स्टेशन, भावांतर की मिल सकती हैं बड़ी सौगात

25 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM मोहन यादव की बड़ी कैबिनेट बैठक आज! 32 शहरों में नए फायर स्टेशन, भावांतर की मिल सकती हैं बड़ी सौगात

CM मोहन यादव की बड़ी कैबिनेट बैठक आज! 32 शहरों में नए फायर स्टेशन, भावांतर की मिल सकती हैं बड़ी सौगात

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है! मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भी चर्चा का अनुमान है। वहीं प्रदेश के लाखों किसानों को भावांतर योजना के तहत राहत देने की तैयारी है।


फायर सेफ्टी एक्ट में बड़ा बदलाव!

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में फायर सेफ्टी एक्ट पर चर्चा होगी। 32 शहरों में आधुनिक फायर स्टेशन बनाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इससे आगजनी की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण मिल सकेगा।


नगर पालिकाओं के चुनाव अब सीधे जनता करेगी

बैठक में नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों का प्रत्यक्ष चुनाव कराने वाला संशोधन विधेयक भी पेश होगा।

 यदि यह पास हुआ तो— अब अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता करेगी और पार्षदों द्वारा चुनाव की व्यवस्था खत्म होगी


शहीद के भाई को मिलेगा सम्मान — SI की नौकरी का रास्ता साफ

बालाघाट में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद आशीष शर्मा के भाई को पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके लिए नियमों में शिथिलता की जाएगी।


भावांतर योजना — 1.52 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राशि

बुधवार को गौतमपुरा में सीएम भावांतर राशि जारी करेंगे।

➡️ 253 करोड़ रुपये

➡️ 1,52,000 किसानों को सीधे खाते में ट्रांसफर

सरकार रोज़ाना सोयाबीन का भाव जारी करती है और अंतर की रकम किसानों को दी जाती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें