सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

CM मोहन यादव की संवेदनशील पहल: दिव्यांग फैन का सपना हुआ पूरा, इंदौर में देखा भारत–न्यूजीलैंड मैच

19 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM मोहन यादव की संवेदनशील पहल: दिव्यांग फैन का सपना हुआ पूरा, इंदौर में देखा भारत–न्यूजीलैंड मैच

CM मोहन यादव की संवेदनशील पहल: दिव्यांग फैन का सपना हुआ पूरा, इंदौर में देखा भारत–न्यूजीलैंड मैच

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनभावनाओं से जुड़ना ही सच्चा नेतृत्व है। इंदौर में भारत–न्यूजीलैंड वनडे मैच देखने की चाह रखने वाले दिव्यांग क्रिकेट प्रेमी को जब टिकट नहीं मिला, तो उसने सीएम से मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने वीडियो देखते ही तुरंत व्यवस्था करवाई और कुछ ही घंटों में अभिषेक का स्टेडियम पहुंचकर मैच देखने का सपना साकार हो गया।


वीडियो पहुंचा और तुरंत मिली मदद

उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के गांव बमनापाती के 32 वर्षीय अभिषेक बचपन से क्रिकेट के दीवाने हैं। वे टीवी पर टीम इंडिया का हर मैच देखते आए हैं, लेकिन पहली बार स्टेडियम में लाइव मैच देखने की तमन्ना अधूरी रह गई थी क्योंकि टिकट नहीं मिल पाया था। अभिषेक ने भावुक होकर मुख्यमंत्री से अपील वाला वीडियो जारी किया। जैसे ही यह संदेश डॉ. मोहन यादव तक पहुंचा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देकर तत्काल टिकट और विशेष सुविधा की व्यवस्था करवाई।


टीम इंडिया की जर्सी पहनकर पहुंचे स्टेडियम

मुख्यमंत्री की पहल के बाद अभिषेक टीम इंडिया की जर्सी पहनकर होल्कर स्टेडियम पहुंचे और पहली बार मैदान से लाइव क्रिकेट देखने का आनंद लिया। उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। अभिषेक ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार दिन है और यह सब मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण संभव हुआ।


अभिषेक ने जताया आभार, CM ने भी साझा की खुशी

मैच देखने के बाद अभिषेक ने मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद दिया। वहीं सीएम मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, “यह वीडियो मैंने देर रात देखा था, जिसके तुरंत बाद बेटे अभिषेक के लिए मैच की टिकट और स्टेडियम में विशेष व्यवस्था दोनों करा दी गई थी। अभी वह स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आनंद ले रहा है।” सीएम के इस कदम की प्रदेशभर में सराहना हो रही है।


आखिरी वनडे में भारत को मिली हार

रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेली गई सीरीज के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हरा दिया। कीवी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम 296 रन पर ऑलआउट हो गई। भले ही मैच का नतीजा भारत के पक्ष में नहीं रहा, लेकिन अभिषेक के लिए यह दिन जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बन गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें