
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सीएम का यह दौरा वाराणसी और जौनपुर तक सीमित रहेगा, जहां वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन
सीएम मोहन यादव अपने दौरे की शुरुआत वाराणसी से करेंगे। यहां वे बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे।
लेडुपुर में स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता
काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री लेडुपुर स्थित कृपा मेमोरियल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में वे निर्धारित समय पर शामिल होंगे।
जौनपुर में त्रयोदशी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि
इसके बाद मुख्यमंत्री जौनपुर रवाना होंगे। जौनपुर जिले के ग्राम भकुरा उत्तर का पुरवा पहुंचकर वे उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के आवास पर उनके पिता के निधन के बाद आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
ये रहेगा सीएम मोहन यादव का पूरा शेड्यूल
सुबह 10.30 बजे: बाबा विश्वनाथ मंदिर दर्शन, पूजा-अर्चना
सुबह 11.15 बजे: लेडुपुर स्थित कृपा मेमोरियल में स्थानीय कार्यक्रम
दोपहर 12.05 बजे: लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
दोपहर 12.30 बजे: जौनपुर जिले के ग्राम भकुरा उत्तर का पुरवा पहुंचेंगे
दोपहर 1.30 बजे: वाराणसी के लिए रवाना
दोपहर 2.45 बजे: वाराणसी एयरपोर्ट से भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पहुंचेंगे
सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार (14 दिसंबर) को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में आयोजित कल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आमंत्रण स्वीकार किया और आगामी 25 दिसंबर को ग्वालियर आने का आश्वासन दिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

