
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले को ₹494.16 करोड़ लागत के 629 विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में विकास परियोजनाओं के साथ किसानों के लिए आर्थिक सहायता भी जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री समारोह में 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में ₹2.82 करोड़ (₹2,82,99,300) की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। किसानों को श्रीअन्न उत्पादन बढ़ाने के लिए ₹1,000 प्रति क्विंटल की दर से यह राशि दी जा रही है।
629 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में—
- ₹349.33 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
- ₹144.83 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
किया जाएगा।
सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ होगा।
प्रमुख कार्य—
- दौंदीवाड़ा-बरटोला-ओखाटोला-अमुरला मार्ग का लोकार्पण
- बरबसपुर-सुनवारा-आमानाला वैनगंगा नदी सेतु का लोकार्पण
- घोघराटोला-मंगलटोला हिर्री नदी सेतु का लोकार्पण
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ
पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री विभिन्न नल-जल योजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।
इनमें शामिल हैं—
- बरघाट: ₹145.60 करोड़
- केवलारी: ₹67.34 करोड़
- सिवनी: ₹52.19 करोड़
- लखनादौन: ₹44.49 करोड़
इसके अलावा सिहोरा, घंसौर, केदारपुर, लखनवाड़ा, बींझावाड़ा और तिघरा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों की भी सौगात दी जाएगी।
शिक्षा, खेल और नगरीय विकास को बढ़ावा
कार्यक्रम में कई नई परियोजनाओं का भूमिपूजन होगा, जिनमें—
- केवलारी खेड़ा-टालाटाली मार्ग
- गनेशगंज-लामटा-सुनवारा-पिंडरई-देवरी टीका मार्ग
- सिवनी में बबरिया गार्डन स्विमिंग पूल
- नवीन फायर स्टेशन
- नगर पालिका कार्यालय भवन
- लखनादौन मिनी स्टेडियम
- धूमा में 100-100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास
- कन्या शिक्षा परिसर सिवनी
- लखनादौन एप्रोच रोड
- महिला एवं बाल विकास विभाग के नवीन आंगनवाड़ी भवन
धान महोत्सव में लगेगी थीम आधारित प्रदर्शनी
प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें—
- कृषि
- प्राकृतिक खेती
- मिलेट्स (श्रीअन्न)
- जीआई टैग उत्पाद
- स्व-सहायता समूहों के उत्पाद
- आधुनिक कृषि यंत्र
से संबंधित थीम आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

