शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम मोहन यादव 13 नवंबर को किसानों को देंगे 300 करोड़ का तोहफा, DBT से होगा भुगतान

11 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम मोहन यादव 13 नवंबर को किसानों को देंगे 300 करोड़ का तोहफा, DBT से होगा भुगतान

सीएम मोहन यादव 13 नवंबर को किसानों को देंगे 300 करोड़ का तोहफा, DBT से होगा भुगतान

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार 13 नवंबर को किसानों के खातों में 300 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जारी करेंगे। यह रकम भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन उत्पादक किसानों को दी जाएगी। योजना का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य दिलाना और बाजार में गिरते दामों से सुरक्षा प्रदान करना है।


1.32 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि इस योजना के तहत 1.32 लाख किसानों के खातों में सीधे 300 करोड़ रुपये की राशि डाली जाएगी। सरकार हर दिन मॉडल रेट जारी कर रही है, ताकि किसानों को पारदर्शी तरीके से भुगतान हो सके।


अब तक 9.36 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

राज्य में अब तक 9.36 लाख किसानों ने भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है। इन किसानों की भूमि का कुल क्षेत्रफल 22 लाख 64 हजार हेक्टेयर है। सोयाबीन खरीदी 24 अक्टूबर से शुरू हुई थी, और अब तक 25,999 टन सोयाबीन की खरीदी की जा चुकी है।


किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

भावांतर योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 0755-2704555 जारी किया है। इस नंबर पर किसान और व्यापारी सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक कॉल कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। सोयाबीन की खरीदी 15 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा – “किसानों की मेहनत का हर पसीना सम्मान पाएगा” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, “प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। हमारा लक्ष्य है कि किसान को उसकी उपज का पूरा मूल्य मिले और उसे किसी बिचौलिए का शिकार न होना पड़े।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें