
भोपाल। मध्य प्रदेश में आज का दिन बेहद खास होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक ही दिन में तीन जिलों के दौरान विकास की नई इबारत लिखने जा रहे हैं। छतरपुर, सतना और पन्ना—इन तीनों जिलों में आज बड़े लोकार्पण, भूमिपूजन और जनसभाओं की गूंज सुनाई देगी।
सुबह छतरपुर से होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10.35 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रवाना होंगे और 11.25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.45 बजे छतरपुर जिले के ग्राम नादिया बैहर पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से 11.55 बजे होटल राजगढ़ पैलेस के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए सीएम छतरपुर जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
दोपहर में सतना का नागौद होगा केंद्र
सभी की निगाहें सतना जिले के नागौद पर भी टिकी होंगी, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12.50 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। 1.15 बजे नागौद पहुंचकर वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कई घोषणाएं भी संभव हैं। नागौद विधानसभा में भीड़ के बीच सीएम का जोरदार स्वागत होने की उम्मीद है।
शाम को पन्ना में विकास कार्यों की सौगात
नागौद से सीएम डॉ. मोहन यादव 2.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.10 बजे पन्ना जिले के शाहनगर हेलिपैड पहुंचेंगे। 3.15 बजे से वे विधानसभा पवई के शाहनगर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.00 बजे हेलीकॉप्टर से शाहनगर से खजुराहो लौटेंगे और 5.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

