
भोपाल। मध्यप्रदेश पर इन दिनों ठंड और कोहरे का पहरा देखा जा रहा है। इस साल सर्दी के सीजन की शुरुआत के साथ ही पूरे मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौरा बना हुआ है। नवंबर और दिसंबर में जहां प्रदेश में सर्दी के चलते कई रिकॉर्ड टूट गए वहीं नए साल की शुरुआत भी तेज सर्दी के साथ हुई। पिछले सप्ताह से प्रदेश में सर्दी के साथ कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को कोहरे के चलते 24 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई वहीं चार स्कूलों में टाइमिंग बदलनी पड़ी। स्थिति यह है कि कई जिलों में परिदृश्यता सिमट कर कर 20 मीटर से भी कम रह गई। कोहली की वजह से परिवहन के साधनों पर गहरा असर पड़ा है दिल्ली से आने वाली अधिकतर ट्रेन अपने समय से काफी विलंब से चल रही है वहीं फ्लाइट्स को भी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहन चालकों को विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली सर्द हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो सोमवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। वही इंदौर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री उज्जैन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। शहडोल का कल्याणपुर 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 3 दिन सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है इसके बाद तापमान में आंशिक बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी से राहत मिल सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

