मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

बर्फीली हवाओं से मप्र के 9 जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति,15 से ज्यादा जिलों में छाया कोहरा

10 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बर्फीली हवाओं से मप्र के 9 जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति,15 से ज्यादा जिलों में छाया कोहरा

बर्फीली हवाओं से मप्र के 9 जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति,15 से ज्यादा जिलों में छाया कोहरा

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंडक घोल रखी है। शुक्रवार को इसके असर से प्रदेश के ग्वालियर,मुरैना सहित 9 जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही वहीं 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा। मध्यप्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में ठंड के असर से लोगों को कुछ राहत मिली।शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को सुकून का अहसास हुआ।बीते 24 घंटों में भोपाल में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री तक पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, उज्जैन में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री, जबलपुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।खजुराहो 3.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा।

कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित

प्रदेश में कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। कई जिलों में विजिबिलिटी कम होने की वजह से परिवहन के साधनों पर गहरा असर पड़ा है।ट्रैन,फ्लाइट्स और बसें अपने नियत समय से विलंब से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली सर्द हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है इसलिए फिलहाल ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं।सुबह और शाम कोहरे से निजात मिलना अभी संभव नहीं दिख रहा है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में जनवरी माह ठंड के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है। इस महीने में प्रदेश में तेज ठंड पड़ने का ट्रेंड रहा है जो इस साल भी बदस्तूर जारी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें