शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में ठंड ने फिर दिखाया असर,13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज

09 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में ठंड ने फिर दिखाया असर,13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज

मध्यप्रदेश में ठंड ने फिर दिखाया असर,13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश भर में पारा गिरने से सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। कई इलाकों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय हल्के कोहरे का असर भी देखने को मिला। सड़कों पर विज़िबिलिटी कम रही और आम जनजीवन पर इसका प्रभाव पड़ा। प्रदेश के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जो इस सीजन की तेज ठंड को दर्शाता है।अगर प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, इंदौर में 10.8 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री, जबलपुर में 11.9 डिग्री और ग्वालियर में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन शहरों में सर्द हवाओं के कारण ठंड ज्यादा महसूस की गई।

12 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर,गिरेगा मावठा

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यानी ठंड से लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट देखने को मिल सकती है।इसके साथ ही प्रदेश में अगले दो दिन हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। खासकर सुबह और देर रात के समय वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं।आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 12 फरवरी से प्रदेश में दिखाई देगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ जिलों में मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें