बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP में ठंड का रिकॉर्ड टूटा! इंदौर बना पचमढ़ी, भोपाल में पारा 7 डिग्री से नीचे

13 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP में ठंड का रिकॉर्ड टूटा! इंदौर बना पचमढ़ी, भोपाल में पारा 7 डिग्री से नीचे

MP में ठंड का रिकॉर्ड टूटा! इंदौर बना पचमढ़ी, भोपाल में पारा 7 डिग्री से नीचे

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मध्य प्रदेश में ठंड ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन बेहाल है। बीती रात इंदौर में ठंड का असर हिल स्टेशन पचमढ़ी जैसा महसूस किया गया, जबकि राजधानी भोपाल में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।


पचमढ़ी जितना ठंडा हुआ इंदौर

इंदौर शहर में बीती रात पिछले 10 सालों की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इंदौर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो हिल स्टेशन पचमढ़ी के बराबर रहा। इतनी ठंड के कारण देर रात और सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।


भोपाल समेत कई जिलों में शीतलहर

राजधानी भोपाल में शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी। भोपाल के साथ-साथ राजगढ़, इंदौर, सीहोर और शाजापुर में सर्द हवाओं का असर साफ नजर आया। लोग सुबह-शाम घरों से निकलने में भी ठिठकते दिखे।


अगले 3 दिन मिलेगी शीतलहर से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश के सभी शहरों में शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि रात का तापमान अभी भी सामान्य से कम बना रह सकता है।


इन शहरों में इतना रहा न्यूनतम तापमान

शुक्रवार को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहे—

इंदौर: 5.2°C

पचमढ़ी: 5.2°C

भोपाल: 6.5°C

ग्वालियर: 9.1°C

उज्जैन: 9°C

जबलपुर: 8.4°C

राजगढ़: 5.2°C

नौगांव: 6.4°C

उमरिया: 6.6°C

रीवा: 7°C

मलाजखंड: 7.2°C

मंडला: 7.6°C

रायसेन, शिवपुरी, नरसिंहपुर: 8°C

बैतूल: 8.5°C

छिंदवाड़ा, खजुराहो: 9°C


अलाव का सहारा

प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर प्रशासन की ओर से जगह-जगह यात्रियों और राहगीरों के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें