शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’: बच्चों ने बनाई सुंदर रंगोली, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ आसमान में छोड़ गुब्बारे

09 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’: बच्चों ने बनाई सुंदर रंगोली, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ आसमान में छोड़ गुब्बारे
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा बनाया गया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों के साथ आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर आयोजन को उत्साहपूर्ण बनाया।


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसेवा और राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। देश की आर्थिक प्रगति और लोकतांत्रिक मजबूती प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।


मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव ने जनकल्याण और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी, देशभक्ति और सेवा के संकल्प के जरिए राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को बधाई दी।


कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी 

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित कई जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। 

 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें