मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट, सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में एमपी सड़क विकास‍ निगम के संचालक मंडल की बैठक में निर्णय

01 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट, सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में एमपी सड़क विकास‍ निगम के संचालक मंडल की बैठक में निर्णय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को उनके निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश सड़क विकास‍ निगम के संचालक मंडल की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि अब कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग किए जाने वाले कंबाइन हार्वेस्टरों को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के टोल प्लाजा पर शुल्क संग्रहण से छूट रहेगी।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। किसान कल्याण वर्ष 2026 में "समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के विचार को सार्थक करते हुए किसान हित में अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसल कटाई में इस्तेमाल होने वाला कंबाइन हार्वेस्टर आवश्यक कृषि उपकरण है। टोल मार्गों पर टोल छूट दिए जाने से हार्वेस्टर की परिवहन लागत में कमी आएगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव कृषि उपज के मूल्य पर होगा, यह निर्णय कृषकों के लिए हितकर सिद्ध होगा। 


इंदौर-उज्जैन तथा उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन

बैठक में इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग के नॉन एक्सेस कंट्रोल परियोजना के रूप में निर्माण को अनुमोदन दिया गया। संचालक मंडल ने पश्चिम भोपाल बाइपास के परिवर्तित एलाइनमेंट को अनुमोदन प्रदान कर निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। बैठक में वार्षिक लेखों तथा अन्य प्रबंधकीय विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा निर्णय लिए गए। 


लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन मौजूद रहे 

बैठक में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुखबीर सिंह, प्रमुख सचिव वन संदीप यादव और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भरत यादव उपस्थित थे।





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें