
भोपाल। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के सातवें दिन गुरुवार को भारत के हिस्से एक स्वर्ण और दो रजत पदक आए। दिलीप महादू गावित ने स्वर्ण, मोहम्मद बासिल व श्रीशंकर ने रजत पदक दिलाया। तीनों पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
पैरा एथलीट दिलीप महादू गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मोहम्मद बासिल को रजत पदक मिला। वहीं, मुरली श्रीशंकर ने पुरुष लंबी कूद में रजत पदक जीता। स्पर्धा में भारत के पदकों का आंकड़ा 15 पहुंच गया है। इसमें 3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत आठवें स्थान पर है। जबकि 103 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता ने करोड़ों भारतीयों का सिर गर्व से ऊँचा किया है। यह उपलब्धि, खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि देश के खिलाड़ी आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा से विश्व पटल पर देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

