
भोपाल। ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जूडो में सागर की यामिनी मौर्य ने रजत पदक अपने नाम किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यामिनी मौर्य को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की बेटियां खेल के क्षेत्र में परचम लहरा रहीं हैं। सागर की बिटिया यामिनी मौर्य ने अपने अनुशासन और अथक परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है। महिलाओं की 57 किग्रा जूडो स्पर्धा में यामिनी मौर्य ने रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बेटी यामिनी की उपलब्धियां प्रदेश के प्रत्येक युवा, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस गौरवशाली उपलब्धि के पीछे यामिनी के कोच दीपक कुमार का प्रशिक्षण और समर्पण भी प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने यामिनी के कोच और प्रशिक्षकों को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

