गुरुवार, 27 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी

27 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। नेपाल में आई आपदा और संकट की स्थिति के बीच वहां मौजूद या फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके माध्यम से नेपाल में प्रभावित मध्यप्रदेश के लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


राज्य सरकार ने सहायता एवं जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी की है। नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन इन माध्यमों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी और मदद प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार ने संकट की स्थिति में नागरिकों और उनके परिजनों से नीचे दिए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग कर सहायता लेने की अपील की है।


जानकारी के लिए इन पर किया जा सकता है संपर्क

हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005

व्हाट्सएप नंबर: 9818963273

ईमेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें