मंगलवार, 07 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी के 10 वर्ष पुराने मामले में अदालत ने सुनाया फैसला, आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास, प्रत्येक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना

07 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी के 10 वर्ष पुराने मामले में अदालत ने सुनाया फैसला, आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास, प्रत्येक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। भोपाल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ की तस्करी से जुड़े 10 वर्ष पुराने मामले में फैसला सुनाया है। दो आरोपियों को 2 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपए के जुर्माने की सजा दी गई है। 


स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, मध्यप्रदेश और क्राइम ब्रांच, भोपाल को प्राप्त सूचना के आधार पर 22 अगस्त 2016 को राहुल नगर झुग्गी बस्ती स्थित मंदिर के पास मुख्य मार्ग से 2 संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान भोपाल निवासी अमन वामने और वरुण विश्वकर्मा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद कपड़े के थैले से एक जीवित दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ बरामद किया गया। क्राइम ब्रांच ने वन्यजीव को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


सुनवाई के दौरान क्राइम ब्रांच के साथ स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, मध्यप्रदेश के तीन शासकीय अधिकारियों ने अभियोजन पक्ष के साक्षी के रूप में न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए। विशेष लोक अभियोजकों की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को 2 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें