गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में बदमाशों का आतंक! पुलिस को चैलेंज, बोले- ‘जेल से डरते नहीं… मुखबिरों को चाकू से काटेंगे’

25 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में बदमाशों का आतंक! पुलिस को चैलेंज, बोले- ‘जेल से डरते नहीं… मुखबिरों को चाकू से काटेंगे’

भोपाल में बदमाशों का आतंक! पुलिस को चैलेंज, बोले- ‘जेल से डरते नहीं… मुखबिरों को चाकू से काटेंगे’

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश अब पुलिस को ही खुली चुनौती दे रहे हैं। शनिवार रात ग्रीन पार्क कॉलोनी में कारों के कांच फोड़ने वाली वारदात के बाद, इन बदमाशों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस पर दबाव डालने की कोशिश की है।


वीडियो में बदमाश कहते दिख रहे हैं, “पहली बार जेल नहीं जा रहे… जेल जाने से डरते भी नहीं हैं। जिन लोगों ने हमारी मुखबिरी की है, उनको छोड़ेंगे नहीं। गिरफ्तार होते ही ऐसे खुलासे करेंगे जिससे सबके होश उड़ जाएंगे… किसके कहने पर वारदात की, सब बताएंगे!” इसी दौरान एक बदमाश हाथ में चाकू लहराते हुए धमकी देता है— “इसी चाकू से मुखबिरों को काटेंगे!”


अड़ीबाजी में शुरू हुआ विवाद, तोड़फोड़ तक पहुंची बात

पीड़ित चंदन इंदौरिया ने बताया कि वे सीहोर से लौटे थे और कार घर के बाहर खड़ी की थी। तभी लड्डू और उसके साथी वहां आए और कार देखकर गालियां देने लगे।

 विरोध करने पर मारपीट हुई और चंदन को घर में छिपना पड़ा। इसी दौरान आरोपियों ने अन्य वाहनों के कांच भी तोड़ दिए।


सोशल मीडिया पर LIVE आकर पुलिस को दी चुनौती

सोमवार रात पुलिस द्वारा साथियों को पकड़ने के बाद ये बदमाश लाइव वीडियो में आए और भाषा की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए कहा— “पुलिस पकड़ के बताए, तब बताएंगे किसने तोड़फोड़ कराई।” वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ और पुलिस की नींद उड़ गई।


4 आरोपी गिरफ्तार — सभी के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड

गौतम नगर पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें से अधिकतर के खिलाफ पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी गई, जिसके बाद कार्रवाई कर सभी को पकड़ा गया।


1️⃣ अंकित यादव (24 वर्ष)

निवासी: काली मंदिर के पास, थाना टीला जमालपुरा

 पुलिस के अनुसार इसका आपराधिक रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं बताया गया है। लेकिन तोड़फोड़ की वारदात में इसकी भूमिका की जांच जारी है।

2️⃣ आर्यन पंथी (20 वर्ष)

निवासी: शिवालय मंदिर के पास, टीला जमालपुरा

 आर्यन एक पुराना अपराधी है। उस पर 8 आपराधिक केस पहले से दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग का ऐक्टिव मेंबर है और क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामलों में संलिप्त रहा है।

3️⃣ अर्जुन सिंह सोंधिया (22 वर्ष)

निवासी: इब्राहिमगंज, भोपाल

 अर्जुन पर 12 मामलों में आपराधिक केस दर्ज हैं। ये सभी शहर के अलग-अलग थानों में हैं, जिनमें मारपीट, धमकाने और गुंडागर्दी से जुड़े offenses शामिल हैं।

4️⃣ चीनू उर्फ कुनाल कुरील (18 वर्ष)

निवासी: काली मंदिर के पास, टीला जमालपुरा

 कम उम्र में ही अपराध की राह पर चल पड़े चीनू पर 3 केस दर्ज हैं। पुलिस इसे गैंग का “सबसे आक्रामक सदस्य” मान रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें