गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

इंदौर जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब! सड़क, पानी, सफाई और मदद की गुहार पर तुरंत एक्शन

18 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इंदौर जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब! सड़क, पानी, सफाई और मदद की गुहार पर तुरंत एक्शन

इंदौर जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब! सड़क, पानी, सफाई और मदद की गुहार पर तुरंत एक्शन

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

इंदौर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पानी, सफाई, आर्थिक मदद और व्यक्तिगत परेशानियों से जुड़े मुद्दे रखे। सबसे खास बात रही कि कलेक्टर शिवम वर्मा ने खुद लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का समाधान भी कराया।


“मूलभूत सुविधाओं की शिकायतें सबसे ज्यादा” – कलेक्टर शिवम वर्मा

कलेक्टर ने बताया, “इस बार कॉलोनियों से संबंधित सड़क, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं पर बड़ी संख्या में शिकायतें मिली हैं। इसके साथ ही आर्थिक मदद, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और व्यक्तिगत स्तर के तमाम मुद्दों पर भी लोगों ने आवेदन दिए हैं।”


मौके पर ही समाधान, जांच वाले मामले विभागों को सौंपे गए

जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कई मामलों का तुरंत निराकरण कर राहत दी। वहीं जिन मामलों में विस्तृत जांच की जरूरत थी, उन्हें संबंधित विभागों को संदर्भित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ महत्वपूर्ण मामलों की रिपोर्ट अगले सप्ताह तक प्रस्तुत की जाएगी।


ग्राउंड वेरिफिकेशन के लिए टीम भेजने की तैयारी

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा, “हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। जिन मुद्दों में ग्राउंड वेरिफिकेशन जरूरी है, उनमें जल्द ही टीम भेजी जाएगी।”


जनसुनवाई से उम्मीदों को मिला सहारा

 ➡️ सड़क, पानी और सफाई की सबसे ज्यादा शिकायतें

 ➡️ आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य समस्याओं पर भी बड़ी संख्या में आवेदन

➡️ तत्काल समाधान वाले मामलों पर अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई

 ➡️ अगले हफ्ते तक जांच वाली शिकायतों की रिपोर्ट आने की संभावना

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें