
भोपाल। मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। वर्ष 2026-27 में पक्ष 44 हजार से अधिक विवाह करने का लक्ष्य रखा गया है। गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों की बेटियों का विवाह योजना के तहत कराया जाएगा।
अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, देवउठनी ग्यारस (तुलसी विवाह) 20 नवंबर 2026, बसंत पंचमी 11 फरवरी 2027 और एक अन्य तिथि स्थानीय मांग और कलेक्टर के निर्णय अनुसार निर्धारित की जा सकती है। इस पर राज्य सरकार 242 करोड़ से अधिक राशि व्यय करेगी। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग के मुताबिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाय योजना के आयोजन के लिए विभाग की ओर से सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने वाले जोड़ों की न्यूनतम संख्या 11 और अधिकतम संख्या 200 निर्धारित की गई है। प्रदेश के 55 जिलों में 44 हजार जोड़ों का विवाह संभव हो सकेगा।
वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 51 हजार 899 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा 28 हजार 362 मुख्यमंत्री निकाह कराए गए हैं। इन हितग्राहियों से 321 करोड़ 41 लाख 58 हजार की सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन कराया जा सकता है। योजना में 49 हजार रुपए की राशि कन्या के बैंक खाते में और 6 हजार रुपए की राशि आयोजन समिति को कुल 55 हजार रुपए प्रति विवाह खर्च किया जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

