सोमवार, 03 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

दतिया उपचुनाव 2026: 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 12,138 वोट, घनश्याम सिंह मजबूत स्थिति में

03 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दतिया उपचुनाव 2026: 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 12,138 वोट, घनश्याम सिंह मजबूत स्थिति में
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 की मतगणना में कांग्रेस ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। 11वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगभग 12,212 वोटों की निर्णायक बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अभी भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।


11वें राउंड में कांग्रेस को 3,878 वोट मिले, जबकि भाजपा को 2,651 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड में भी कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त हासिल करते हुए कुल अंतर को और बढ़ा दिया।


लगातार कई राउंड से कांग्रेस की बढ़त बढ़ती जा रही है, जिससे मुकाबला अब कांग्रेस के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है। हालांकि अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही घोषित किया जाएगा।


11वें राउंड की स्थिति

कांग्रेस: घनश्याम सिंह लगभग 12,138 वोटों से आगे

11वें राउंड में कांग्रेस को मिले वोट: 3,878

11वें राउंड में भाजपा को मिले वोट: 2,651

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दूसरे स्थान पर


फिलहाल मतगणना जारी है और अगले राउंड के परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें