
दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 की मतगणना में कांग्रेस लगातार मजबूत होती जा रही है। 12वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 13,542 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अभी भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
मतगणना के शुरुआती राउंड में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन बाद के राउंड में कांग्रेस ने लगातार बढ़त बनाते हुए मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली। 12वें राउंड तक पहुंचते-पहुंचते घनश्याम सिंह की बढ़त 13,542 वोटों तक पहुंच गई है, जिससे कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है।
हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही घोषित किया जाएगा। फिलहाल रुझानों में कांग्रेस स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है।
12वें राउंड के बाद स्थिति
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 13,542 वोटों से आगे
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दूसरे स्थान पर
मतगणना जारी, अंतिम परिणाम का इंतजार
अब तक का चुनावी रुझान
4वें राउंड: कांग्रेस 611 वोटों से आगे
5वें राउंड: कांग्रेस 258 वोटों से आगे
6वें राउंड: कांग्रेस 1,786 वोटों से आगे
7वें राउंड: कांग्रेस 3,295 वोटों से आगे
8वें राउंड: कांग्रेस 6,583 वोटों से आगे
9वें राउंड: कांग्रेस 8,420 वोटों से आगे
10वें राउंड: कांग्रेस 10,842 वोटों से आगे
11वें राउंड: कांग्रेस 12,212 वोटों से आगे
12वें राउंड: कांग्रेस 13,542 वोटों से आगे
दतिया उपचुनाव के हर राउंड के ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

