
भोपाल। मध्यप्रदेश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही हैं, दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारते हुए सभी अटकलों और दावों पर विराम लगा दिया। इस फैसले के साथ ही अब पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें टिकट का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। गुरुवार को डॉ. मिश्रा ने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत मानी जा रही थी। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व ने अंततः नए चेहरे पर भरोसा जताया।
दतिया सीट पर यह उपचुनाव पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद कराया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। कांग्रेस पहले से चुनावी अभियान तेज कर चुकी है, जबकि बीजेपी अब आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में सीट बचाने की रणनीति पर काम करेगी। इस चुनाव को प्रदेश की राजनीति के लिहाज से प्रतिष्ठा का मुकाबला माना जा रहा है।
दतिया उपचुनाव का कार्यक्रम
13 जुलाई 2026: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि
14 जुलाई: नामांकन पत्रों की जांच
16 जुलाई: नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
30 जुलाई 2026: मतदान
3 अगस्त 2026: मतगणना और परिणाम
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

