सोमवार, 03 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Datia By-Election Result 2026: 10वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 10,842 वोट पहुंची, घनश्याम सिंह लगातार मजबूत स्थिति में

03 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Datia By-Election Result 2026: 10वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 10,842 वोट पहुंची, घनश्याम सिंह लगातार मजबूत स्थिति में
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 की मतगणना में कांग्रेस की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी पर 10,842 वोटों की निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। ताजा रुझानों ने कांग्रेस की स्थिति को और मजबूत कर दिया है, जबकि भाजपा की राह मुश्किल होती दिख रही है।


10वें राउंड में भी कांग्रेस का दबदबा

10वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस को 5,539 वोट मिले, जबकि भाजपा को 3,957 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड में भी कांग्रेस ने बढ़त हासिल करते हुए अपने कुल अंतर को बढ़ाकर 10,842 वोट कर लिया।


लगातार बढ़ती गई कांग्रेस की बढ़त

मतगणना की शुरुआत में भाजपा आगे थी, लेकिन तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर राउंड के साथ कांग्रेस की लीड लगातार बढ़ती गई और अब 10वें राउंड तक यह अंतर 10,842 वोट पहुंच गया है।


अब तक का चुनावी रुझान

चौथे राउंड: कांग्रेस 611 वोट से आगे

5वें राउंड: कांग्रेस 258 वोट से आगे

6वें राउंड: कांग्रेस 1,786 वोट से आगे

7वें राउंड: कांग्रेस 3,295 वोट से आगे

8वें राउंड: कांग्रेस 6,583 वोट से आगे

9वें राउंड: कांग्रेस 8,420 वोट से आगे

10वें राउंड: कांग्रेस 10,842 वोट से आगे


15 राउंड में पूरी होगी मतगणना

  • दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।

  • कुल 15 राउंड में मतगणना होगी।

  • 20 टेबल पर ईवीएम के वोटों की गिनती जारी है।

  • डाक मतपत्रों की गणना अलग टेबल पर की जा रही है।

  • प्रत्येक टेबल पर सुपरवाइजर, गणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं।


फिलहाल 10वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 10,842 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। अब सभी की नजरें अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह देखना होगा कि कांग्रेस अपनी बढ़त और बढ़ाती है या भाजपा वापसी कर पाती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें