
भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 की मतगणना में कांग्रेस की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। 9वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी पर 8,420 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा के आशुतोष तिवारी पीछे चल रहे हैं।
9वें राउंड में भी कांग्रेस का दबदबा
मतगणना के नौवें राउंड के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। शुरुआती राउंड में बढ़त बनाने वाली भाजपा अब लगातार पिछड़ती नजर आ रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक घनश्याम सिंह 8,420 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी पीछे हैं।
लगातार बढ़ती गई कांग्रेस की बढ़त
मतगणना के दौरान मुकाबले ने कई बार करवट ली। पहले और दूसरे राउंड में भाजपा आगे थी, लेकिन तीसरे राउंड से कांग्रेस ने वापसी करते हुए बढ़त बनानी शुरू की। इसके बाद हर राउंड में कांग्रेस की लीड लगातार बढ़ती गई और अब नौवें राउंड तक यह अंतर 8,420 वोट पहुंच गया है।
अब तक का चुनावी रुझान
चौथे राउंड: कांग्रेस 611 वोट से आगे
5वें राउंड: कांग्रेस 258 वोट से आगे
6वें राउंड: कांग्रेस 1,786 वोट से आगे
7वें राउंड: कांग्रेस 3,295 वोट से आगे
8वें राउंड: कांग्रेस 6,583 वोट से आगे
9वें राउंड: कांग्रेस 8,420 वोट से आगे
15 राउंड में पूरी होगी मतगणना
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है।
कुल 15 राउंड में मतगणना होगी।
20 टेबल पर ईवीएम के वोटों की गिनती जारी है।
डाक मतपत्रों की गणना अलग टेबल पर की जा रही है।
प्रत्येक टेबल पर सुपरवाइजर, गणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं।
मतगणना अभी जारी है। अब सभी की नजरें 10वें राउंड के नतीजों पर टिकी हैं। यदि यही रुझान जारी रहा तो कांग्रेस की बढ़त और बढ़ सकती है, जबकि भाजपा वापसी की कोशिश में जुटी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

