
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर व्यापक चुनावी रणनीति लागू कर दी है। प्रदेश नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय करते हुए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और संगठन के अनुभवी पदाधिकारियों को शक्ति केंद्रों की कमान सौंप दी है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, प्रभावी मतदाता संपर्क और मतदान दिवस पर मजबूत बूथ प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित कई मंत्री और वरिष्ठ नेताओं को प्रचार अभियान की जिम्मेदारी पहले ही दी जा चुकी है। अब पार्टी ने माइक्रो मैनेजमेंट को मजबूत करते हुए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक प्रभारी और एक संगठक नियुक्त किया है।
हर शक्ति केंद्र में दो वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी
भाजपा संगठन के अनुसार, एक शक्ति केंद्र के अंतर्गत सामान्यतः 4 से 6 बूथ शामिल किए गए हैं। यानी औसतन 5 बूथों की जिम्मेदारी दो अनुभवी नेताओं को सौंपी गई है। ये नेता बूथ संचालन, कार्यकर्ताओं के समन्वय, मतदाता संपर्क और चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे।
छह मंडलों के लिए जारी हुई सूची
जिला भाजपा ने दतिया नगर, दतिया ग्रामीण, बड़ौनी, भांडेर, इंदरगढ़ और सेंवढ़ा मंडलों के शक्ति केंद्रों के लिए प्रभारी और संगठकों की सूची जारी की है। चुनावी रणनीति के तहत संगठन ने अनुभवी नेताओं को मैदान में उतारकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का फैसला किया है।
बूथ प्रबंधन और मतदाता संपर्क पर रहेगा फोकस
पार्टी के अनुसार, शक्ति केंद्र संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाइयों में शामिल हैं। प्रत्येक शक्ति केंद्र में आने वाले बूथों पर चुनावी तैयारियों, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल और मतदाता संपर्क अभियान की जिम्मेदारी शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संगठक निभाएंगे, ताकि मतदान के दिन बूथ प्रबंधन प्रभावी रहे।
उदगुवां मंडल में इन नेताओं को जिम्मेदारी
- बाजनी: जजपाल सिंह जज्जी (पूर्व विधायक) – अनूप भदौरिया
- दुर्गापुर: दिलवर यादव – सीताराम बाथम
- जिगना: सुरेंद्र सिंह बघेल – राजेश दुबे
- कमरारी: अशोक शर्मा – रमेश भटेरे (पूर्व विधायक)
- कटीली: रणवीर जाटव (पूर्व विधायक) – गोपाल आचार्य
- खमेरा: सीताराम यादव – दुर्गालाल विजय (पूर्व विधायक)
- नौनेर: ओपीएस भदौरिया (पूर्व मंत्री) – वैभव पंवार (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष युवा मोर्चा)
- पठारी: जयसिंह कुशवाह (पूर्व साड़ा अध्यक्ष) – अशोक यादव
- सनौरा: उमेश शुक्ला (पूर्व विधायक) – राजेश सोलंकी
- उदगुवां: धुवनारायण सिंह (पूर्व विधायक) – संजीव कांकर (उपाध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम)
दतिया नगर मंडल में शक्ति केंद्रवार नियुक्तियां
- शक्ति केंद्र-1 (वार्ड 4,5,6): सूबेदार सिंह रजौधा (पूर्व विधायक) – अभिलाष मिश्रा
- शक्ति केंद्र-2 (वार्ड 7,8,9): राजेंद्र वर्मा (पूर्व विधायक) – आलोक संजर (पूर्व सांसद)
- शक्ति केंद्र-3 (वार्ड 10,11,12): अजय शर्मा – जितेंद्र भदौरिया
- शक्ति केंद्र-4 (वार्ड 13,14,15): योगेश पाल गुप्ता (पूर्व जिलाध्यक्ष) – राकेश जादौन
- शक्ति केंद्र-5 (वार्ड 16,17,18): सुधीर गुप्ता (ग्वालियर) – श्याम सुंदर शर्मा
- शक्ति केंद्र-6 (वार्ड 19,20,21): वेदप्रकाश शिवहरे – वीरेन्द्र जैन
- शक्ति केंद्र-7 (वार्ड 23,24,25): कमल माखीजानी (पूर्व जिलाध्यक्ष) – महावीर सिंह सिसौदिया
- शक्ति केंद्र-8 (वार्ड 26,27,28): राजेंद्र सलूजा (पूर्व विधायक) – हरि सिंह यादव
- शक्ति केंद्र-9 (वार्ड 29,30,35): संतोष पारीख – सदानंद गौतम (पूर्व जिलाध्यक्ष)
दतिया ग्रामीण मंडल में ये चेहरे संभालेंगे मोर्चा
- चिरूला: राजू बाथम (पूर्व जिलाध्यक्ष) – नीरज मनोरिया
- राजापुर: शिशुपाल यादव (पूर्व विधायक) – गिरीश द्विवेदी
- वार्ड 1 व 2: सत्येंद्र यादव – अशोक नायक
- वार्ड 3 व 22: रघुराज कंसाना (पूर्व विधायक) – भूपेंद्र आर्य (पूर्व विधायक)
- वार्ड 31 व 32: दिनेश शर्मा (पूर्व संभागीय संगठन मंत्री) – मधुसूदन भदौरिया
- वार्ड 33: अमरीश शर्मा गुड्डू (विधायक) – जितेंद्र गुर्जर
- वार्ड 34: मनोज सारैया – के.पी. त्रिपाठी (पूर्व विधायक)
- वार्ड 36: प्रभुदयाल कुशवाहा (अध्यक्ष, कुश कल्याण बोर्ड) – अभय चौधरी (पूर्व जिलाध्यक्ष)
बसई मंडल में जिम्मेदारियां
- बसई: मनोज दुबे – रविन्द्र लोधी
- मकड़ारी: प्रदुम्मन सिंह लोधी (पूर्व विधायक) – रमेश दुबे (पूर्व विधायक)
- बरघुवा: सुरेश सिंह राठखेड़ा (पूर्व मंत्री) – गौरव सिरोठिया
- नयाखेड़ा: संतोष त्यागी – शैलेन्द्र कुशवाह (पूर्व संगठन मंत्री)
बड़ौनी मंडल की सूची
- बड़ौनी नगर-1: अरुण चतुर्वेदी – दीपक भदौरिया
- बड़ौनी नगर-2: विवेक शर्मा – राकेश गिरी (पूर्व विधायक)
- छता: पुष्येन्द्र प्रताप सिंह – लोकेन्द्र पाराशर (प्रदेश मंत्री, भाजपा)
- कुरथरा: प्रहलाद भारती (पूर्व विधायक) – गुड्डन पाठक (पूर्व विधायक)
- मुरैरा: हरीश मेवाफरोश – अमरदीप मौर्य (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष युवा मोर्चा)
- ओरीना: रविन्द्र चौहान – गिर्राज डण्डौतिया (पूर्व विधायक)
- रावरी: कमलेश जाटव (पूर्व विधायक) – उमेश रघुवंशी
- बरगाँय: देवेन्द्र भार्गव – हमीर पटेल
सीतापुर मंडल में ये नियुक्तियां
- बड़ौनकलाँ-1: सुमित पचौरी (पूर्व जिलाध्यक्ष) – जाहर सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष)
- बड़ौनकलाँ-2: पंकज जोशी (अध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड) – जसपाल अरोरा
- उपरांय-1: दिनेश भार्गव – अशोक जादौन
- उपरांय-2: मनोज तोमर – सुशील रघुवंशी
- सिरोल: रविन्द्र जाट – पारस जैन (पूर्व मंत्री)
- जनपद वार्ड 19 (ईंकारा): तूफान सिंह मीणा – सुरेन्द्र जाट (पूर्व जिलाध्यक्ष)
- जनपद वार्ड 10: लाखन सिंह राणा – कांतदेव सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा)
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

