
भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने रविवार को नई रफ्तार पकड़ ली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में दतिया में रोड शो करेंगे। रोड शो से पहले मुख्यमंत्री धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। भाजपा का दावा है कि इस अभियान में विभिन्न समाजों के हजारों लोग भाग लेंगे और प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया जाएगा।
दतिया पहुंचने के बाद रहेगा यह कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सायं 4:30 बजे हवाई मार्ग से दतिया पहुंचेंगे। आगमन के बाद उनका पहला कार्यक्रम मां पीताम्बरा शक्तिपीठ में दर्शन और पूजन का रहेगा। इसके बाद सायं 5:00 बजे वह सिंधी धर्मशाला में आयोजित कुशवाह समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
मां पीताम्बरा शक्तिपीठ से निकलेगा रोड शो
सम्मेलन समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के पश्चिम द्वार से शुरू होकर भैंरो मंदिर बड़ी तिगैलिया तक जाएगा। इस दौरान मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की जाएगी।
बड़ी संख्या में जुटेंगे कार्यकर्ता और नागरिक
भाजपा के अनुसार रोड शो में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के हजारों नागरिक शामिल होंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

