
भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी की सीजन की शुरुआत से पड़ रही कड़ाके की ठंड से मंगलवार को आंशिक राहत देखने को मिली। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई हालांकि रात के तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में 21 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। जिसके चलते रात में तेज सर्दी की चुभन महसूस हुई। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में से राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। भोपाल का न्यूनतम तापमान 8 दिन बाद 10 डिग्री के पार गया। वहीं इंदौर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री,उज्जैन का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री,जबलपुर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रहा।
17-18 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर होगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम इसी तरह का बना रहने की संभावना है। अभी 48 घंटे तक इसमें बहुत ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा और तापमान इसी तरह रहेगा। वहीं 15 जनवरी से हिमालय में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन रही है। इसके चलते हल्के और आंशिक बादल बन सकते हैं और दो दिन बाद अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वही इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद 17- 18 जनवरी से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट होगी और प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

