मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में दिन के पारे में भी गिरावट,कड़ाके की ठंड के साथ होगा नए साल का स्वागत

26 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में दिन के पारे में भी गिरावट,कड़ाके की ठंड के साथ होगा नए साल का स्वागत

मध्यप्रदेश में दिन के पारे में भी गिरावट,कड़ाके की ठंड के साथ होगा नए साल का स्वागत

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

 भोपाल। मध्यप्रदेश में अभी तक सर्द हवाओं से रात में कड़ाके की ठंड देखी जा रही थी लेकिन दिन में तेज धूप खिलने से राहत का अहसास हो रहा था। अब प्रदेश में रात के तापमान के साथ दिन के पारे में भी गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे की बात करें तो राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा वहीं दिन का तापमान भी लुढ़क कर 23.7 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा, उज्जैन में न्यूनतम तापमान 9.8 और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री,जबलपुर में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री,ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 24  डिग्री रहा। प्रदेश में 3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा।

पहाड़ों पर बर्फबारी और जेट स्ट्रीम ने बढ़ाई  सर्दी

राजधानी भोपाल में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है सिर्फ एक ही दिन इस पूरे महीने में अब तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तरी हवाओं से इन दिनों प्रदेश में ठंडक घुली हुई है। इसके साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर देखा जा रहा है।गुरुवार को इसकी रफ्तार 260 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इन सभी कारणों से प्रदेश में ठंड का असर बना हुआ है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं 27 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षों सक्रिय होने की संभावना नजर आ रही है जिसके चलते ठंड का असर और भी ज्यादा दिखाई देगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें