मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एशियन पैरा गेम्स-2026 में दीप्ति जीवन ने जीता स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

20 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एशियन पैरा गेम्स-2026 में दीप्ति जीवन ने जीता स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारतीय पैरा एथलीट सुश्री दीप्ति जीवन ने महिला 400 मीटर टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। दीप्ति जीवन की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं। 


दीप्ति जीवन ने 56.36 सेकंड का समय दर्ज करते हुए अपना खिताब बरकरार रखा और एशियन गेम्स में रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि दीप्ति ने अपनी निरंतरता, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। दीप्ति जीवन की यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। उनकी सफलता देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।


दीप्ति जीवन ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर साबित किया कि मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं। उनके स्वर्ण पदक और रिकॉर्ड प्रदर्शन से भारतीय पैरा खेलों को नई पहचान मिली है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें