
भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गैस उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि जिस क्षेत्र में पीएनजी की पाइप लाइन है, वहां पीएनजी कनेक्शन जरूर लें। उन्होंने कहा है कि पीएनजी, एलपीजी से ज्यादा सस्ती और सुरक्षित है।
मंत्री के मुताबिक पीएनजी का मतलब पाइप्ड नेचुरल गैस है। यह मुख्य रूप से मीथेन से बनी एक प्राकृतिक गैस है, जो पाइपलाइन के माध्यम से सीधे घरों और उद्योगों तक पहुंचाई जाती है। यह एलपीजी सिलेंडर का एक सुरक्षित, सुविधाजनक और स्वच्छ विकल्प है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से कुकिंग के लिए किया जाता है।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुताबिक वर्तमान मिडिल ईस्ट संघर्ष से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएनजी नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर, ऐसे स्थानों पर जहां पर सीजीडी संस्था की पाइपलाइन मौजूद है, घरेलू, व्यावयिक व औद्योगिक उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में जिला स्तर पर जिला प्रशासन, खाद्य विभाग, नगरीय निकाय, ऑयल कंपनी एवं सीजीडी संस्थाओं के अधिकारियों की ओर से सतत रूप से कैंम्पों का आयोजन कर पीएनजी के लाभ और पीएनजी कनेक्श्न प्राप्त करने की प्रक्रिया से आम जनता को अवगत कराया जा रहा है।
प्रदेश के उन शहरों में जिन स्थानों से पाइपलाइन गई है, उसके आसपास के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में पाइपलाइन का विस्तार होने के बाद पीएनजी कनेक्शन दिए जा सकेंगे।
पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए सीजीडी संस्थाओं के कंट्रोल रूम नंबर
. अवंतिका गैस लिमिटेड: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर (9424098887)
. गैल गैस लिमिटेड: देवास, रायसेन, शाजापुर, सीहोर (7880001788)
. नवेरिया गैस लिमिटेड: धार (07292-223311)
. थिंक गैस: भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी (1800-5727-107)
. आईओसीएल: गुना (9425991090), मउगंज, रीवा(9424836488), अशोकनगर(9425119522), मुरैना (7223982333)
. बीपीसीएल: मैहर, सतना, शहडोल(9424738607), सीधी, सिंगरौली (9424341954)
. गुजरात गैस लि. : रतलाम (7412230292)
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

